नशे में वाहन चलाने पर दो गिरफ्तार

नैनीताल, 6 मार्च (हि.स.)। तल्लीताल थाना पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान नशे की हालत में वाहन चला रहे दो चालकों काे गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने दाेनाें के वाहन भी सीज कर दिए हैं।

थानाध्यक्ष तल्लीताल रमेश बोहरा के नेतृत्व में उप निरीक्षक सतीश उपाध्याय व पुलिस टीम द्वारा डॉठ तल्लीताल के पास चेकिंग अभियान चलाया ।अभियान के दाैरान 22 वर्षीय राज सिंह रावत पुत्र दान सिंह निवासी गेठिया सेनिटोरियम थाना तल्लीताल जिला नैनीताल को बाइक संख्या यूके04जे-9743 के चालक चलाते हुए और 20 वर्षीय पंकज पटलिया पुत्र किशन सिंह रावत निवासी गेठिया सेनिटोरियम थाना तल्लीताल जिला नैनीताल को स्कूटी संख्या यूके04टीबी-7669 को नशे की हालत में बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाते हुए पकड़ा।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

   

सम्बंधित खबर