अवैध खनन में लिप्त 2 डंपर व 1 एक्सकेवेटर मशीन जब्त

Two dumpers and one excavator machine involved in illegal mining seized.


कठुआ 08 जुलाई । जिले में अवैध खनन के खिलाफ जारी अभियान के तहत कठुआ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 2 डंपर और 1 एक्सकेवेटर मशीन को जब्त किया है। यह कार्रवाई एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा आईपीएस के समग्र पर्यवेक्षण में की गई।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पहली कार्रवाई में पुलिस चौकी की घाटी की टीम ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कठुआ, डीएसपी मुख्यालय कठुआ तथा थाना प्रभारी कठुआ के मार्गदर्शन में गश्त के दौरान घाटी क्षेत्र में बिना वैध अनुमति के निर्माण सामग्री ले जा रहे दो डंपर नंबर जेके21एच-5678 और जेके02बीवी-1821 को कब्जे में लिया।

वहीं दूसरी कार्रवाई में थाना लखनपुर की पुलिस टीम ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कठुआ और डीएसपी डीएआर कठुआ की निगरानी में गश्त के दौरान अवैध खनन में संलिप्त एक एक्सकेवेटर मशीन को जब्त किया। पुलिस ने बताया कि जब्त किए गए सभी तीनों वाहन अवैध खनन में संलिप्त पाए गए जिन्हें आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए भूविज्ञान एवं खनन विभाग, कठुआ को सौंप दिया गया है। कठुआ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

---------------

   

सम्बंधित खबर