मंगलदै में दो शातिर स्वर्ण चोर गिरफ्तार

दरंग (असम), 16 अक्टूबर (हि.स.)। दरंग जिला मुख्यालय मंगलदै में दो शातिर स्वर्ण चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने स्वर्ण चोर नूर हुसैन और जफर अली के साथ-साथ सोना खरीदने वाले दो सोनारों को भी गिरफ्तार किया।

दोनों सोनारों की पहचान माणिक सेन और अमीनुल हक के रूप में हुई है। गिरफ्तार चोरों पर लंबे समय से मंगलदै शहर और आसपास के इलाकों में सोना चुराने का आरोप है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

   

सम्बंधित खबर