बाइसन के हमले में दो लोग घायल, मची अफरा-तफरी

जलपाईगुड़ी, 24 मई (हि. स.)। जिले के धुपगुड़ी महकमा अंतर्गत मागुरमारी एक नंबर ग्राम पंचायत के बोसेरडांगा इलाके में रविवार तड़के बाइसन के अचानक घुस आने से अफरा-तफरी मच गई। बाइसन के हमले में दो लोग घायल हो गए।

स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों जंगली बाइसन सुबह-सुबह रिहायशी इलाके में दाखिल हो गए और इधर-उधर दौड़ते हुए उत्पात मचाने लगे। इस हमले में दो गाय और एक बकरी की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए।

घायलों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे वन विभाग की गाड़ी से तुरंत धुपगुड़ी महकमा अस्पताल पहुंचाया गया। दूसरे घायल का भी इलाज जारी है।

सूचना पाकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद एक बाइसन को ट्रैंक्विलाइज़र से काबू कर लिया गया। इसके बाद उसे ट्रैक्टर की मदद से सुरक्षित स्थान पर ले जाने की कोशिश की जा रही है।

   

सम्बंधित खबर