चंडीगढ़ | हरियाणा में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की घोषणा के बाद प्रदेश में इस प्रक्रिया को प्रभावी एवं सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से कांग्रेस ने अपनी राज्य स्तरीय कार्रवाई एवं निगरानी समिति का विस्तार किया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने बताया कि समिति में विधायक अशोक अरोड़ा, चौधरी आफताब अहमद, चंद्र प्रकाश, पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा, पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल, डॉ. एमएल रंगा, धर्मवीर गोयत, रिटायर्ड आईएएस विनय यादव, एडवोकेट बिजेंद्र रंगा, मोहन ढिल्लों और सुरेन्द्र शर्मा को शामिल किया गया है। इससे पूर्व इस समिति में राव नरेंद्र सिंह, पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा, विधायक भारत भूषण बत्रा, सह-प्रभारी जितेंद्र बघेल एवं प्रफुल्ल गुडधे और एडवोकेट रणधीर सिंह राणा शामिल थे।

