मद्य निषेध विभाग की टीम ने 126 लीटर बियर के साथ दो को किया गिरफ्तार,सफारी स्टॉर्म गाड़ी जब्त

अररिया 12 मई(हि.स.)।मद्य निषेध विभाग की टीम ने मंगलवार की सुबह अररिया-पूर्णिया मुख्य मार्ग एनएच 27 में महलगांव थाना क्षेत्र के करियात कैंप के पास एक चार पहिया सफारी स्टॉर्म गाड़ी से 252 बोतल बियर के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। उत्पाद अधीक्षक निरंजन कुमार झा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर मद्य निषेध विभाग की एसआई पूजा कुमारी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने यह कार्रवाई की। कल 126 लीटर बियर को जब्त किया गया।

मंगलवार को उत्पाद अधीक्षक निरंजन कुमार झा ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि सुबह-सुबह उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि पश्चिम बंगाल से किशनगंज के रास्ते अररिया होते हुए पूर्णिया एक सफेद सफारी गाड़ी से तस्करी कर विदेशी शराब ले जाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विशेष टीम का गठन किया गय,जिसमें सब इंस्पेक्टर पूजा कुमारी, रंजीत कुमार के साथ मद्य निषेध विभाग के सिपाही और होमगार्ड के जवानों को शामिल किया गया।

मंगलवार की सुबह सवा पांच बजे के करीब अररिया से सफेद रंग को सफारी गाड़ी आते हुए दिखने पर जब उन्हें रुकने का इशारा किया गया तो गाड़ी चालक गाड़ी लेकर फरार होने की कोशिश की,लेकिन मद्य निषेध विभाग की टीम ने घेराबंदी करते हुए गाड़ी को पकड़ा और तलाशी लेने पर उनसे 252 बोतल बीयर कुल 126 लीटर बरामद किया गया।मामले में मद्य निषेध विभाग की टीम ने वैशाली जिला के गोरौल थाना क्षेत्र के मथना मलिक वार्ड संख्या 8 निवासी मो. सज्जाद और पूर्णिया जिला के कसबा थाना क्षेत्र के गढ़बनेली वार्ड संख्या दो निवासी अमन कुमार को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार दोनों तस्करों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

   

सम्बंधित खबर