काशी विश्वनाथ मंदिर देखकर प्रधानमंत्री मोदी की क्षमता का पता चलता: रामभद्राचार्य
- DSS Admin
- May 26, 2026
वाराणसी, 26 मई (हि. स.)। तुलसी पीठ के संस्थापक रामभद्राचार्य महाराज ने मंगलवार को वाराणसी के श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किया। रामभद्राचार्य महाराज ने कहा कि काशी विश्वनाथ मंदिर देखकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की क्षमता का पता चलता है। मंदिर के बाहर सुंदर द्वार बन गया है, गंगा की ओर देखने पर भी अलौकिक छवि दिख रही है। श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन कर लोक शांति की कामना किया हूं।
रामभद्राचार्य महाराज ने मंगलवार काे बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। रामभद्राचार्य महाराज ने कहा कि काशी विश्वनाथ मंदिर को देखकर के लगता है कि कितनी परिश्रम के साथ इसे गढ़ा गया है। आज गंगा दशहरा के पावन अवसर पर मां गंगा के भक्तों को आशीर्वाद देते हुए उनके मंगल कामना करता हूं। श्री काशी विश्वनाथ दर्शन कर मां गंगा को प्रणाम करता हूं। भोले शंकर की जटा से निकली गंगा धरती पर मानव जीवन को इसी तरह रखें।
---------------

