आईआईएम नया रायपुर में शासन व्यवस्था को और मजबूत करने होगा दो दिवसीय चिंतन शिविर
- DSS Admin
- Jul 02, 2026
रायपुर, 02 जुलाई (हि.स.)। छत्तीसगढ़ में शासन व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ की साय सरकार द्वारा नवा रायपुर स्थित आईआईएम रायपुर में आगामी 4 और 5 जुलाई को दिवसीय आवासीय 'चिंतन शिविर 3.0' आयोजित किया जाएगा । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ राज्य का पूरा मंत्रिमंडल इस मंथन में शामिल होगा।
इस शिविर में तकनीकी नवाचार और विकास प्रशासन पर विस्तृत चर्चा की जाएगी , ताकि बदलते तकनीकी परिवेश के अनुरूप शासन को और प्रभावी बनाया जा सके। इसका मुख्य उद्देश्य मंत्रियों की प्रशासनिक कार्यप्रणाली को अधिक दक्ष, आधुनिक और जनकेंद्रित बनाना है। शिविर के दौरान नीति निर्माण, सुशासन, तकनीकी नवाचार, और राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर देश के प्रतिष्ठित विशेषज्ञ मंत्रियों का मार्गदर्शन करेंगे।दो दिनों तक चलने वाले इस शिविर में सरकार की अब तक की उपलब्धियों, चुनौतियों और भविष्य की प्राथमिकताओं की समीक्षा की जाएगी। साथ ही, विभागों के बीच बेहतर तालमेल और योजनाओं को जमीन पर सही तरीके से लागू करने पर फोकस रहेगा। विशेषज्ञों से संवाद के जरिए मंत्रियों को नेतृत्व क्षमता और परिणाम आधारित कार्यशैली का प्रशिक्षण भी मिलेगा, जिससे प्रदेश के विकास के लिए एक नया रोडमैप तैयार किया जा सके।
इस शिविर में मंत्रियों का मार्गदर्शन करने के लिए देश के कई जाने-माने नीति निर्माता, विषय विशेषज्ञ और शिक्षाविद शामिल होंगे। इससे पहले भी आईआईएम रायपुर में जून 2025 में 'चिंतन शिविर 2.0' और मई 2024 में पहला चिंतन शिविर सफलतापूर्वक आयोजित किया गया था।

