राहुल गांधी को भगवान परशुराम का अवतार बताने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता बेवकूफ - रविंद्र जायसवाल

वाराणसी, 19 जून (हि. स.)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जन्मदिन पर उनकी फोटो पर शुक्रवार को दुग्धाभिषेक किए जाने को लेकर सियासत तेज हो गई है. भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेसियों के ऐसा करने पर तीखा तंज कसा है और भगवान से उन्हें सद्बुद्धि दें।

वाराणसी में स्टांप पंजीयन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने शुक्रवार को इस मुद्दे पर पत्रकारों से वार्ता के दौरान एक प्रश्न के उत्तर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मूर्ख कहकर संबोधित किया। रविंद्र जायसवाल ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को भगवान परशुराम बनाने वाले वाराणसी के कांग्रेस कार्यकर्ता बेवकूफ है। राहुल गांधी की परशुराम फोटो को दुग्ध चढ़ाने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भगवान सद्बुद्धि प्रदान करें। उन्हें सही रास्ते पर लेकर के जाए। उनके इस तरीके के बचकानी हरकत पर जवाब देने के लिए भाजपा के स्थानीय स्तर के पार्षद कार्यकर्ता ही काफी है।

बता दें कि वाराणसी में गंगा घाट पर सुबह के वक्त यूथ कांग्रेस के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन मनाते हुए राहुल को परशुराम बताते हुए उनके जन्मदिन पर दुग्धाभिषेक किया। इस अवसर पर यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि उन्होंने अपनी भाव को प्रकट करते हुए राहुल गांधी को भगवान परशुराम बना दिया है।

---------------

   

सम्बंधित खबर