बनारस रेलवे स्टेशन पर एपेक्स हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने लगाया उच्च रक्तचाप जागरूकता शिविर
- DSS Admin
- May 17, 2026
वाराणसी, 17 मई (हि. स.)। विश्व उच्च रक्तचाप दिवस के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ आर.जे.चौधरी के नेतृत्व में मंडल चिकित्सालय टीम ने वाराणसी के एपेक्स हॉस्पिटल के डॉक्टरों के सहयोग से बनारस रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या आठ के कॉन कोर्स में उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन) जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
रविवार को अपराह्न से सायंकाल तक चले जागरूकता शिविर में बनारस रेलवे स्टेशन पर कार्यरत 20 संविदा कर्मचारियों एवं 40 रेल यात्रियों समेत कुल 60 व्यक्तियों के रक्तचाप की जाँच की गई। तदनुसार रक्तचाप के प्रबंधन के लिए चिकित्सकों ने चिकित्सकीय परामर्श एवं मेडिकल सेवाओं की जानकारी भी दिया।
---------------

