वाराणसी मंडल के स्टेशनों पर हुए विश्व पर्यावरण दिवस के जन जागरूकता कार्यक्रम

वाराणसी, 18 मई (हि. स.)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वाराणसी जंक्शन रेलवे स्टेशन पर रेलवे कर्मचारियों ने जन-जागरूकता अभियान चलाकर यात्रियों को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। रेलवे कर्मचारियों ने पुनः उपयोग योग्य पानी की बोतल रखने के लिए यात्रियों को प्रेरित किया और कहा कि प्लास्टिक के उपयोग से बचना चाहिए। रेलवे स्टेशन पर प्लास्टिक का कूड़ा न फेंके।

विश्व पर्यावरण दिवस पर जहां एक ओर उत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के रेलवे स्टेशनों पर कार्यक्रम हुए तो वहीं पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल से जुड़े रेलवे स्टेशनों पर भी व्यापक स्तर पर कार्यक्रम किए गए। पूर्वोत्तर रेलवे के डीआरएम आशीष जैन ने अपील कर कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर हम संकल्प लें कि प्लास्टिक का उपयोग कम से कम करें। हम कोशिश करें कि प्लास्टिक की जगह कपड़े के थैलों का उपयोग करेंगे। प्लास्टिक की बोतलों को भी वही खरीदेंगे, जो सिंगल यूज में हमारे काम आ सके। पर्यावरण को बचाने के लिए प्लास्टिक को छोड़ने के लिए सबको आगे आना पड़ेगा।

---------------

   

सम्बंधित खबर