प्रदेश भाजपा मुख्यालय में संगठनात्मक बैठक शुरू

लखनऊ,12 मई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी विधान सभा चुनाव 2027 की तैयारी में अभी से जुट गयी है। इसके लिए पार्टी बूथ स्तरीय कार्ययोजना तैयार कर रही है। पार्टी द्वारा चलाये जा रहे अभियानों व आगामी कार्ययोजना की दृष्टि से मंगलवार को प्रदेश मुख्यालय पर संगठनात्मक बैठक आयोजित की गयी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह की उपस्थिति में प्रदेश मुख्यालय पर बैठक चल रही है।

इस बैठक में प्रदेश के सभी जिला अध्यक्ष व जिला प्रभारी शामिल हैं। बैठक में संगठनात्मक विषयों पर चर्चा होगी। इसके अलावा बूथ कमेटियों के गठन व प्रशिक्षण अभियान के बारे में पूछताछ होगी।

जानकारों के अनुसार, इस बैठक में कुछ आगामी कार्यक्रम भी तय किये जा सकते हैं। बैठक में भाजपा के प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता, सुभाष यदुवंश, प्रियंका रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह, संतोष सिंह, एमएलसी अवनीश पटेल, प्रदेश मंत्री शिवभूषण सिंह, प्रदेश प्रवक्ता समीर सिंह समेत सभी जिलों के जिलाध्यक्ष शामिल रहे।-------------

   

सम्बंधित खबर