यूसीसी से महिलाओं को मिला सुरक्षा कवच,कांग्रेस कर रही कुतर्क: मनवीर चौहान

-कांग्रेस लव जिहाद और लैंड जिहाद की रही है समर्थक

देहरादून, 18 फरवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि यूसीसी प्रदेश मे आम जन और महिलाओं को सुरक्षा देने वाला कानून है और इसे लेकर कांग्रेस कुतर्क कर रही है।

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि महिलाओं के साथ फरेव और दूसरे बहाने से कई घटनाएं सामने आई हैं जिससे उनके पंजीकरण के बाद सुरक्षा कवच पहनाने के लिए यह कानून लाया गया है। इससे संस्कृति को कोई नुकसान नही, बल्कि महिलाएं कानूनी रूप से समृद्ध होगी। देश की सर्वोच्च अदालत भी पहले कई बार यह निर्देश दे चुकी है कि देश मे समान नागरिक सहिंता की जरूरत है, लेकिन कांग्रेस ने तुष्टिकरण की खातिर इस ओर जानबूझकर नजरे फेर ली।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस लव जिहाद और लैंड जिहाद के समर्थक के रूप में सामने आती रही है। धामी सरकार की ओर से प्रदेश में सांस्कृतिक सरंक्षण, महिलाओं को स्वरोजगार के संबंध मे कई निर्णय लिए गए। अब उन्हें सुरक्षा कवच देने की बात पर वह दुष्प्रचार कर रही है और जनता उसे इसका जवाब देगी।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार

   

सम्बंधित खबर