जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो तब तक परिश्रम करते रहें : डा. नीरज विनोद खन्ना

मुरादाबाद, 17 मई (हि.स.)। छत्रपति शिवाजी महाराज समिति द्वारा रविवार को एमआईटी इंस्टीट्यूट में मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में ईपीसीएच अध्यक्ष डॉ नीरज विनोद खन्ना कहा कि जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए तब तक पूरी लगन के साथ परिश्रम करते रहें। अंततः सफलता आपके कदम चूमेगी।

इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में एसपी ग्रामीण कुंवर आकाश सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट सुधीर गुप्ता, आर्केटक्ट वाईपी गुप्ता, सीओ सिटी सुनीता दहिया, राजकुमार जादूगर, डा. केके मिश्रा, पुष्पेंद्र कुमार, डा. मुकेश अग्रवाल, संजय संयाल, डॉ जी कुमार सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सम्मान समारोह के दौरान राजकुमार जादूगर द्वारा मैजिक शो से सभी का भरपूर मनोरंजन किया।

मेधावी सम्मान समारोह में यूपीएससी, यूपीपीसीएस एवं सीए आदि प्रतिष्ठित परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर शहर का नाम रोशन करने वाले प्रतिभावान युवा रिषभ शर्मा, जीत गंगवार, डा. दीपशिखा एवं सीए शौर्य खुराना को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त सीबीएसई, आईसीएसई एवं यूपी बोर्ड से जुड़े शहर के 17 विद्यालयों के लगभग 140 मेधावी छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कार एवं सम्मान देकर प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम का समापन करते हुए समिति अध्यक्ष वीरेंद्र अरोड़ा ने सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें शिक्षा के माध्यम से समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर समिति के नरेंद्र सिक्का, मुदित उपाध्याय, शिबू पांडे, अनुज सिंह, विशाल गुप्ता, पवन कपूर, अरुण ठाकुर, सरदार इंद्रजीत सिंह, आकाश कुमार, भारत अरोड़ा, राहुल कुमार, नितेश सिंह, सुरेश सैनी, नितेश राजपूत, उमेश ठाकुर, प्रदीप ठाकुर, मयंक कुमार सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

   

सम्बंधित खबर