केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने किया सरदार पटेल की प्रतिमा का अनावरण

मीरजापुर, 17 मई (हि.स.)। लालगंज तहसील के लहंगपुर क्षेत्र स्थित बेलाही गांव के बौद्ध मंदिर परिसर में रविवार को भारत के लौह पुरुष की भव्य प्रतिमा का अनावरण केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री ने विधि-विधान के साथ किया।

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना की तथा उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल अखंड भारत के रचयिता और देश की एकता के मजबूत स्तंभ थे। उनके योगदान को देश कभी भुला नहीं सकता।

सभा को संबोधित करते हुए अनुप्रिया पटेल ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। उन्होंने बताया कि 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को भी आयुष्मान योजना का लाभ दिया जा रहा है।

आयोजन विधानसभा उपाध्यक्ष मनीष पटेल द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष इंजीनियर राम लौटन बिंद, रमाकांत पटेल, डॉ. एसपी पटेल, रामवृक्ष बिंद, दिलीप पटेल, घनश्याम पटेल, उदय पटेल, संतोष विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

---------------

   

सम्बंधित खबर