कृष्ण जन्म होते ही जयकारों से गूँजा पंडाल

औरैया, 18 मई (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अजीतमल कस्बा क्षेत्र के गांव सुदनीपुर के गमा देवी मंदिर परिसर में चल रही सात दिवसीय श्रीमदभागवत कथा के पांचवें दिन साेमवार काे आचार्य लोकेश शास्त्री ने भगवान कृष्ण के जन्म का प्रसंग सुनाकर आनंदित कर दिया। पंडाल में उपस्थित भक्तों ने कृष्ण जन्म होते ही पंडाल और आसपास के माहौल को जयकारों से भक्तिमय कर दिया। साथ ही भक्तों ने मधुर गीतों पर पंडाल में जमकर बधाई डाली।

कथा में आचार्य लोकेश शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य की मनोहारी कथा कहते हुए बताया कि जब जब पृथ्वी पर अत्याचार, पाप, दुराचार, बढ़ता है तब भगवान स्वयं विविध रूप धारण करके धर्म के विरुद्ध आचरण करने वाली आसुरी शक्तियों को नष्ट करके पुनः धर्म की स्थापिना करते हैं। भगवान कृष्ण ने जन्म लेकर अनेकों बाल लीलाएं कीं। साथ ही पृथ्वी पर व्याप्त आसुरी शक्तियों को नष्ट किया और चारों ओर शांति स्थापिना की। वहीं आचार्य जी ने कृष्ण जन्म के बाद मनोहारी संगीत के साथ भजन व बधाई गीत सुनाकर भक्तों को पंडाल में झूमने को मजबूर कर दिया। भक्ति रस में डूबे भक्तों ने जमकर बधाईयां डालीं और आनन्द उठाया।

   

सम्बंधित खबर