बागपत में बीमा क्लेम से कर्ज उतारने के लिए बनाया फर्जी लूट का प्लान , दो आराेपित गिरफ्तार
- DSS Admin
- Jul 02, 2026
बागपत, 02 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में इंश्योरेंस क्लेम से कर्ज उतारने के लिए एक युवक ने फर्जी लूट की घटना बना दी। प्लान करने वाले इतने शातिर निकले की गाड़ी के नम्बर प्लेट बदलकर दोस्तों से गाड़ी लुटवाई ओर फिर लूट की सूचना पुलिस को। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दो आराेपिताें को गिरफ्तार किया है और घटना को फर्जी बताया है।
एसपी बागपत सूरज कुमार राय ने गुरुवार को बागपत पुलिस लाइन में लूट की घटना को लेकर प्रेस वार्ता की। उन्हाेंने बताया कि एक जुलाई को इमरान पुत्र बाबर अली निवासी असर्फाबाद थल ने सूचना दी कि पल्सर सवार तीन लोगों ने तमंचे के बल पर उनकी स्विफ्ट डिजायर गाड़ी लूट ली है। सूचना पर तुरन्त रमाला पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और जानकारी जुटाई, घटना संदिग्ध लगी तो पीड़ित से पूछताछ की गई। एसपी बागपत का कहना है कि पुलिस पूछताछ के दौरान इमरान ने बताया कि वह भारी कर्ज में डूब हुआ है, कर्ज से बचने और बीमा क्लेम पाने के लिए उसने अपने दोस्त कुर्बान पुत्र जाहूर के साथ मिलकर पुलिस को गुमराह कर लूट की कहानी रची थी। रमाला पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दोनों स्विफ्ट डिजायर गाड़ी, फर्जी नम्बर प्लेट, मोबाइल सहित अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस द्वारा आरोपी इमरान ओर कुर्बान के खिलाफ बीएनएस की संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर दोनों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया है।
---------------

