जुलाई तक सेवा सप्ताह, वृक्षारोपण व निशुल्क चिकित्सा शिविर का विहिप करेगा आयोजन
- DSS Admin
- Jul 03, 2026
बाराबंकी, 03 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद बाराबंकी में शुक्रवार काे विश्व हिंदू परिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक रामनगर के स्थानीय कार्यालय पर प्रखंड अध्यक्ष रमाकांत वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं ने विस्तृत योजना बनाई। विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री राहुल कुमार ने 5 से 12 जुलाई के मध्य बजरंग दल के द्वारा आयोजित होने वाले सेवा सप्ताह की योजना पर कार्यकर्ताओं से चर्चा की। उन्होंने बताया कि सेवा सप्ताह के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से वृहद स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। साथ ही सेवा बस्ती में निशुल्क चिकित्सा शिविर* आयोजित कर जरूरतमंदों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
जिला मंत्री ने अखंड भारत संकल्प दिवस एवं बजरंग दल की राष्ट्रीय साहसिक यात्रा बाबा बुढ़ा अमरनाथ चट्टानी आदि विषयों पर कार्यकर्ताओं से वार्ता की। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज के सामने आज के ज्वलंत मुद्दों एवं चुनौतियों पर सजगता के साथ कार्य करना है। संगठन को समाज सेवा और राष्ट्रहित के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभानी है। बैठक में जिला प्रचार प्रसार प्रमुख सुमित्रा प्रसाद शुक्ला, जिला सह सेवा प्रमुख विनय मिश्रा, बजरंग दल प्रखंड संयोजक श्रीकांत, सहसंयोजक त्रिभुवन, राघवेन्द्र, करन सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
---------------

