बिजनौर जिला जज की अगुआई में न्यायिक अधिकारी कोर्ट के लिए निकले पैदल
- DSS Admin
- May 23, 2026
बिजनौर, 23 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में जिला जज संजय कुमार सहित अन्य न्यायिक अधिकारी शनिवार को अपने घरों से पैदल जिला कोर्ट पहुंचे। यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रहित में ईंधन बचाने के आह्वान के बाद की गई है। इसका उद्देश्य सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देना और ईंधन बचत का संदेश देना है। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बिजनौर नैंसी धुन्ना ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रहित में ईंधन बचाने का आह्वान किया है। जनपद न्यायाधीश संजय कुमार पहले से ही अपने घर से कोर्ट पैदल आते हैं और उन्होंने अन्य न्यायिक अधिकारियों को भी इस दिशा में प्रेरित किया है। धुन्ना ने आगे बताया कि जो अधिकारी कोर्ट के पास रहते हैं, वे अब पैदल आया करेंगे। वहीं, जो थोड़ी दूर रहते हैं, वे राष्ट्रहित में साइकिल से अपने आवास से कोर्ट आएंगे। यह नई व्यवस्था आज से ही लागू की गई है।

