बिजनौर : मुठभेड़ में एक मादक पदार्थ तस्कर को किया गिरफ्तार

बिजनौर,17 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के थाना शेरकोट पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को रविवार मुठभेड़ के दौरान पकड़ा है। घायल हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ बरामद किया गया है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने बताया शेरकोट थाना पुलिस 15 मई 2026 को वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान एक संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर कार सवार आरोपी भागने लगा। पीछा करने पर आरोपित को पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध मादक पदार्थ बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से वाहन को भी कब्जे में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर एक अन्य तस्कर की तलाश में अभियान चलाया। इसी दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग की गई। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपित घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मौके से एक तमंचा, कारतूस और मादक पदार्थ बरामद किए हैं।

गिरफ्तार आरोपित की पहचान विकास कुमार निवासी ग्राम किशनपुर, थाना बाजपुर, जनपद ऊधमसिंह नगर (उत्तराखंड) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट तथा अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

---------

   

सम्बंधित खबर