मीरजापुर, 29 जून (हि.स.)। राजगढ़ थाना क्षेत्र के पिपरवार गांव में रविवार रात विषैले सर्पदंश से चार वर्षीय बालिका की मौत हो गई।
गांव में रहने वाले अनिल सिंह ने साेमवार काे बताया कि रविवार की रात पड़ोस में जन्मदिन समारोह में जाने के लिए उनकी पुत्री आकांक्षा चप्पल पहनने के लिए घर के अंदर गई। तभी चप्पल के पास छिपे विषैले सांप ने उसे डस लिया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर परिजन पहुंचे तो पैर से खून निकल रहा था और सांप वहीं मौजूद था। परिजन तत्काल बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल सोनभद्र रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
---------------

