उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सिविल अस्पताल में भर्ती सपा नेता राजेंद्र चौधरी का हालचाल लिया
- DSS Admin
- Jul 03, 2026

लखनऊ, 03 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को सिविल अस्पताल में भर्ती समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी का हाल चाल लिया और उन्हें जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने चौधरी का उपचार कर रहे डॉक्टरों से भी जानकारी ली और जरूरी दिशा निर्देश दिए।
वहीं सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और नेता विपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने वरिष्ठ पदाधिकारियाें के साथ पार्टी के प्रवक्ता राजेंद्र चौधर का कुशल क्षेम जाना। उल्लेखनीय है कि सपा नेता राजेंद्र चौधरी काे शुक्रवार की सुबह अचानक तबीयत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
---------------

