गैंगस्टर की 34 लाख से अधिक की संपत्ति कुर्क

फिरोजाबाद, 23 मई (हि.स.)। थाना रामगढ़ पुलिस टीम ने रविवार को गैंगस्टर एक्ट के तहत अभियुक्त की 34 लाख से अधिक की अचल सम्पत्ती को कुर्क कर जब्तीकरण की कार्यवाही की है। अभियुक्त ने लगातार अपराध कारित कर अवैध अचल सम्पत्ती अर्जित की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने गैंगस्टर एक्ट के तहत आदतन एवं संगठित होकर गम्भीर अपराधों को अंजाम देने वाले गैंगस्टर अभियुक्तों के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। इसी के क्रम में थाना रामगढ़ प्रभारी संजीव कुमार दुबे ने पुलिस व राजस्व टीम के साथ थाना रसूलपुर पर दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में अभियुक्त कश्मीरी गेट निवासी गुलबशर की अचल सम्पत्ती एक प्लाट अनुमानित कीमत 23 लाख एक हजार सात सौ पचास रुपये व एक दुकान मोहल्ला कश्मीरी गेट अनुमानित कीमत ग्यारह लाख नब्बे हजार चार सौ रुपये को अन्तर्गत धारा 14(1) गिरोहबंद एंव असामाजिक क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 के तहत कुर्क कर जब्तीकरण की कार्यवाही की है।

------------

   

सम्बंधित खबर