उप्र शासन ने राम मंदिर प्रकरण की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया
- DSS Admin
- Jun 13, 2026
लखनऊ, 13 जून (हि.स.)। श्री राम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट के अनुरोध पर उत्तर प्रदेश शासन ने विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन कर दिया है।
श्री राम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से एसआईटी गठित कर मंदिर के कोष में तथाकथित अनियमितता को लेकर लगे आरोपों की जांच कराने की मांग की थी। इसके उपरांत शासन ने शनिवार को यह निर्णय लिया है। शासन से मिली जानकारी के मुताबिक, लखनऊ के मण्डलायुक्ता विजय विश्वास पंत, आईजी रेंज किरन एस. और विशेष सचिव वित्त नील रतन काे एसआईटी में शामिल किया गया है।---------------

