रजिस्ट्री कार्यालय के कामकाज में बदलाव के विराेध में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

हाथरस, 17 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद हाथरस में रजिस्ट्री कार्यालय के कामकाज में प्रस्तावित बदलाव के विरोध में बुधवार काे अधिवक्ताओं, स्टांप वेंडरों और कातिबों ने प्रदर्शन किया। हड़ताल के कारण तहसील परिसर में सामान्य कार्य प्रभावित रहा। बैनामा, रजिस्ट्री और मुकदमों की पैरवी के लिए पहुंचे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कामकाज ठप रहने से कई लोग बिना अपना कार्य कराए ही वापस लौट गए।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि रजिस्ट्री कार्यालयाें के कामकाज में बदलाव संबंधी सरकार का यह प्रस्ताव आम जनता और उनसे जुड़े लोगों के हितों के खिलाफ है, इसलिए वे इसका लगातार विरोध करेंगे। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को जिला स्तर से बढ़ाकर प्रदेश स्तर तक ले जाया जाएगा। इस दौरान तहसील परिसर में सन्नाटा पसरा रहा और प्रदर्शनकारियों ने सरकार विरोधी नारे लगाकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। इस आंदोलन में राजेश लवानिया, राजेश शर्मा, संतोष शर्मा, योगेश शर्मा, संजीव कुमार, गौरीशंकर, केपी सुमन, प्यारेलाल शर्मा और अनिल कुमार गुप्ता सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता, टाइपिस्ट, कातिब और स्टांप वेंडर शामिल रहे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनकी मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा।

---------------

   

सम्बंधित खबर