लखनऊ अग्निकांड में मृत युवाओं को हाथरस में दी गयी श्रद्धांजलि, भावुक हो गए कई वक्ता
- DSS Admin
- Jun 26, 2026
हाथरस, 26 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद हाथरस में सादाबाद कस्बे में शुक्रवार काे शेरपुर रनिंग ग्रुप और एकम तेज फाउंडेशन ने लखनऊ अग्निकांड में मृत बच्चों और युवाओं को श्रद्धांजलि दी गयी । श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं भी व्यक्त कीं।
इस अवसर पर वक्ताओं ने इस घटना को बेहद दुखद और हृदय विदारक बताते हुए कहा कि इतनी कम उम्र में बच्चों और युवाओं का असमय निधन हो गया। सभा में मौजूद सदस्यों ने कहा कि यह हादसा पूरे समाज को झकझोर गया है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और उनके परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति दें। एकम तेज फाउंडेशन के सीनियर एडवाइजर धर्मवीर सिंह ने समाज से ऐसी घटनाओं से सबक लेने और बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आग्रह किया।
अन्य वक्ताओं ने भी शैक्षणिक संस्थानों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने की मांग उठाई। श्रद्धांजलि सभा में अजरूद्दीन फौजी, राष्ट्रीय खिलाड़ी ओमवीर सिंह, फौजी कुमार, कन्हैया लाल, शैलेन्द्र सिंह फौजी, गौरव गौतम, रितिक कुमार, केशव कश्यप, आकाश उपाध्याय, दीपक उपाध्याय, रहमान, अनुराग कुमार, शान मोहम्मद, विनय, आर्यन, अतुल, अंकित, मनी, तनिशा, जयंत, अरमान, तरन सहित शेरपुर रनिंग ग्रुप एवं एकम तेज फाउंडेशन परिवार के अनेक सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने मोमबत्तियां जलाकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनकी आत्मा की शांति के लिए सामूहिक रूप से ॐ शांति का उच्चारण किया।
---------------

