सोनभद्र पुलिस टीम पर हमला करने वाले नौ लाेग गिरफ्तार

सोनभद्र, 07 जून (हि.स.)। जिले की म्योरपुर थाना पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने के मामले में रविवार को नौ लोग गिरफ्तार किए गये हैं। अन्य लोगों की तलाश अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने रविवार को बताया की 06 जून की रात्रि में म्योरपुर थाना पुलिस टीम एक पीड़ित युवती को जब उसके घर ग्राम कमरीडाड़ छ़ोड़कर वापस लौट रही थी, तभी पुलिस टीम पर पीड़ित युवती के विपक्षीगणों ने एक राय होकर पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। लाठी-डंडा, बांस, रॉड व ईंट-पत्थर से हमला किए जाने पर कई पुलिस कर्मियों को गंभीर चोटें आईं। सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। साथ ही राजकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करते हुए लोक सेवकों के साथ मारपीट की गई। घटना के बाद इस प्रकरण में थाना म्योरपुर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित किया गया।

एसपी ने बताया की रविवार को थाना म्योरपुर पुलिस टीम ने 09 अभियुक्तों को एयरपोर्ट रोड स्थित कर्बला, म्योरपुर के पास से गिरफ्तार किया गया। पकड़े ए लोगों जितेन्द्र कुमार, राहुल शर्मा, धनेश्वर, राम सुशिल, रोहित शर्मा, गुलाब शर्मा, रेखा, उर्मिला संजू शामिल है। इन अभियुक्तों के विरुद्ध सरकारी काम में बाधा, पुलिस पर जानलेवा हमला समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है।-------------------

   

सम्बंधित खबर