देवरिया में पुलिस ने तीन गोवंश और एक बोलेरो वाहन किया बरामद
- DSS Admin
- May 12, 2026
देवरिया, 12 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिया के थाना भाटपार रानी पुलिस ने बीती रात गो-तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 03 गोवंश और एक बोलेरो वाहन बरामद किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह ने बताया कि गांव वालों द्वारा थाना भाटपार रानी को सूचना दी गयी थी कि एक बोलेरो गाड़ी में गोवंश लदे हैं। गाड़ी की घेराबंदी गांववालों व थाना भाटपार पुलिस द्वारा किया गया तो बनकटा अमेठिया के पास गाड़ी में सवार 02 गो-तस्कर गाड़ी को छोड़कर फरार हो गये। मौके से बोलेरो गाड़ी व 03 गोवंश बरामद हुए। गाड़ी नंबर के आधार पर अभियुक्तों की तलाश हेतु टीमें लगी हुई हैं। शीघ्र ही अभियुक्तों की पहचान कर सख्त से सख्त कार्यवाही की जााएगी ।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में थाना भाटपार रानी पर गोवध निवारण अधिनियम एवं धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
----------

