पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से तिहरे हत्याकांड का आरोपित गोली लगने से घायल
- DSS Admin
- Jun 16, 2026
प्रयागराज, 16 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित मेजा थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात तिहरे हत्याकांड मामले का आरोपित गोली लगने से घायल हो गया। गोली से घायल आरोपित को उपचार के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस उपायुक्त (यमुनानगर) विवेक चन्द्र यादव ने बताया कि तिहरे हत्याकांड मामले में आरोपित हिमांशु यादव को वारदात में प्रयुक्त औजार बरामद करने के लिए लेकर जा रही थी। इस दौरान भागने की कोशिश किया और पुलिस ने दौड़कर पकड़ने का प्रयास किया तो पुलिस टीम पर हमला कर दिया। जिससे पुलिस टीम ने फायरिंग किया। जिससे वह पैर में गोली लगने से घायल हो गया है। उसे उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
---------------

