प्रधानमंत्री की सांसद निधि से हो रहा संकरी गलियों का भी विकास - विधायक

वाराणसी, 05 जुलाई (हि. स.)। वाराणसी में कैंट विधानसभा से विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने रविवार को एक शिलान्यास कार्यक्रम में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जहां अरबों की परियोजनाओं से काशी का चहुँमुखी विकास किया है, वहीं अपनी सांसद निधि से संकरी गलियों को भी विकास से अछूता नहीं रहने दिया है। उनकी सांसद निधि से आज बड़ा गम्भीर सिंह मोहल्ले में इंटरलॉकिंग गली निर्माण कार्य का शिलान्यास हुआ है।

विधायक सौरभ ने कहा कि क्षेत्र के स्थानीय वरिष्ठ नागरिक अधिवक्ता विजय यादव को यजमान बनाकर शिलान्यास कार्यक्रम में पूजन सम्पन्न कराया गया। भाजपा के मण्डल मंत्री विक्रम चौधरी और बूथ अध्यक्ष आनन्द प्रजापति ने शिलापट्ट का अनावरण किया। भाजपा के मण्डल अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने नारियल फोड़ परियोजना का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं का मैने भी माल्यार्पण कर अभिनंदन किया है।

कार्यक्रम में भाजपा के मण्डल उपाध्यक्ष हेमंत साहू, मण्डल महामंत्री व नरिया पार्षद प्रतिनिधि राजीव सिंह पटेल, मण्डल महामंत्री प्रिंस द्विवेदी, मण्डल मंत्री गणेश गुप्ता, शक्ति केन्द्र संयोजक संदीप जायसवाल व संजय जायसवाल, बूथ अध्यक्ष आतिश गुप्ता व तुषार जायसवाल, सुनील यादव, मोती जायसवाल, बुजुन प्रजापति, बसंत जायसवाल, अनिल विश्वकर्मा, सुजीत पाल, दम्मन यादव, विश्वजीत दादा, राजू कुमार, हेमंत जायसवाल उपस्थित रहे।

---------------

   

सम्बंधित खबर