वाराणसी में तेज आंधी और बारिश के बीच गंगा आरती में डटे रहे श्रद्धालु, मां गंगा का लगा जयकारा

वाराणसी, 13 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी काशी में बुधवार शाम दशाश्वमेधघाट पर विषम परिस्थियों में भी आस्था का अद्भुत नजारा दिखा। तेज आंधी और बारिश के बावजूद हजारों श्रद्धालु गंगा सेवा निधि के विश्वप्रसिद्ध गंगा आरती को देखने के लिए उत्साह के साथ डटे रहे। इस दौरान घाट पर मां गंगा के जयकारें के साथ हर—हर महादेव का गगनभेदी उद्घोष श्रद्धालुओं में उर्जा का संचार करता रहा।

श्रद्धालु बारिश में भींगते हुए मां गंगा की आरती दर्शन कर आह्लादित दिखे। उधर, बारिश और तेज हवाओं के बीच श्री काशी विश्वनाथ धाम में बाबा के स्वर्णिम शिखर का निखरा अद्भुत स्वरूप् देखने के लिए श्रद्धालु डटे रहे। इसकी सोशल मीडिया में भी जमकर चर्चा होती रही। अस्सीघाट पर भी श्रद्धालु बारिश और आंधी के बीच गंगा आरती देखने के लिए जमे रहे। घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ बारिश के बावजूद टस से मस नहीं हुई।

   

सम्बंधित खबर