बीएचयू में बाबा विश्वनाथ के जलाभिषेक पूजन से नए शैक्षणिक सत्र का आगाज,कुलपति ने की पूजा

वाराणसी,06 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में वाराणसी जिले के काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) परिसर में स्थित विश्वनाथ मंदिर में जलाभिषेक कर कुलपति प्रो.अजित कुमार चतुर्वेदी ने नए शैक्षणिक सत्र की शुरूआत की। कुलपति और विश्वविद्यालय प्रशासन के अफसरों के साथ वरिष्ठ प्रोफेसरों ने विश्वनाथ मंदिर में विधि विधान से विश्वनाथ की विधि विधान से वैदिक मंत्रोंचार के बीच आराधना की और जलाभिषेक की विश्वविद्यालय के प्रगति और सुख शांति की कामना की। मंदिर के मानद व्यवस्थापक की देखरेख में पूजा अर्चना सम्पन्न की। इस अवसर पर कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने विश्वविद्यालय की प्रगति और छात्रों के हित में कार्य करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के आचार्य पूरे तन, मन और धन से अध्ययन-अध्यापन के कार्य में निरंतर समर्पित रहे। कुलपति ने विश्वास जताया कि आपसी सामंजस्य और संवाद के माध्यम से विश्वविद्यालय का शैक्षणिक माहौल और अधिक बेहतर बनाया जाएगा।---------

   

सम्बंधित खबर