वाराणसी शहर में मांस और मछली की बिक्री पर लगेगा प्रतिबंध, नगर निगम शहर से बाहर पांच स्थानों पर बनाएगा दुकानें
- DSS Admin
- Jun 07, 2026
वाराणसी, 07 जून(हि. स.)। वाराणसी नगर निगम की बैठक में शहर से बाहर मीट और मछली की बिक्री के लिए दुकानें बनवाने के प्रस्ताव पर मोहर लग गई है।प्रस्ताव के अनुसार नगर निगम की ओर से वाराणसी शहर के बाहर मीट और मछली बिक्री के लिए गणेशपुर, रामनगर, अवलेशपुर, सूजाबाद और शिवपुर में मांस और मछली की दुकानें बनाई जाएंगी।
नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने रविवार काे बताया कि वाराणसी में देश दुनिया से आने वाले धार्मिक पर्यटकों को उनकी धार्मिक यात्रा के दौरान मांस मछली की दुकानों से दूर रखने के उद्देश्य से नगर निगम सदन में इस आशय का यह प्रस्ताव पास हुआ है। वाराणसी नगर निगम की बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि वाराणसी की शहरी सीमा के बाहर सिर्फ पांच निर्धारित स्थानों पर ही मांस और मछली की बिक्री की जाएगी। इसके लिए रामनगर, सूजाबाद, गणेशपुर, अवलेशपुर और शिवपुर में जमीन चिह्नित कर ली गई है। यह नयी व्यवस्था लागू होने से शहर में अनियंत्रित मांस-मछली बिक्री पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।
उन्होंने बताया कि शहर के बाहर मीट और मछली की दुकान हो जाने से उनके आसपास लगने वाले जाम की समस्या से भी राहत होगी। खुले में बिकने वाला मीट मछली और सड़क किनारे बिकने वाला रोस्टेड दुकान के हटते ही कई प्रमुख मार्गों पर जाम देसी समस्या नहीं दिखाई देगी।
---------------

