प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कार्यकाल स्वर्णिम अध्याय : प्रो. बिहारी लाल शर्मा

वाराणसी, 10 जून (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को देश के सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री पद पर बने रहने का नया कीर्तिमान रच दिया है। इसी के साथ भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में 10 जून 2026 एक महत्वपूर्ण दिन के रूप में भी दर्ज हो गया है। प्रधानमंत्री मोदी की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर उनके संसदीय क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।

सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी के कुलपति प्रो. बिहारीलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देकर कहा कि पूरा कार्यकाल एक स्वर्णिम अध्याय है। भारत देश के सर्वाधिक दीर्घकाल तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में स्थापित की गई ऐतिहासिक उपलब्धि केवल एक राजनीतिक पड़ाव नहीं है, बल्कि यह भारतीय लोकतंत्र की शक्ति और राष्ट्र के विकास के प्रति जनता की प्रतिबद्धता का सशक्त प्रमाण है।-------------

   

सम्बंधित खबर