अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर बीएचयू के भारत कला भवन में क्यूरेटेड वॉक

—युवा कलाकार ने अपनी कल्पना और आयामों को कैनवास पर उकेरा

वाराणसी, 18 मई (हि.स.)। अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर सोमवार को काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) स्थित संग्रहालय भारत कला भवन में कलात्मक और शैक्षणिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को कला, संस्कृति और अपने समृद्ध इतिहास के प्रति जागरूक करना था। दिवस पर पहले संग्रहालय परिसर में एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे में 16 से 25 वर्ष की आयु के कुल 25 छात्र एवं छात्राओं ने प्रतिभाग किया। युवा कलाकार ने अपनी कल्पना और आयामों को कैनवास पर उकेरा। विशेषज्ञों ने 'क्यूरेटेड वॉक' में हिस्सा लिया।

कला संकाय एवं वेल बीईग सर्विसेज सेल की ओर से विशेष रूप से चयनित 25 छात्रों के एक समूह के लिए भारत कला भवन का एक विशेष 'क्यूरेटेड वॉक' आयोजित किया गया। यह वॉक भारत कला भवन के सहायक संग्रहाध्यक्ष डॉ दीपक भरथन अलाथुर के मार्गदर्शन में कराई गई। इस दौरान छात्रों को संग्रहालय की दुर्लभ कलाकृतियों, ऐतिहासिक धरोहरों और उनके पीछे के समृद्ध इतिहास के बारे में गहन तकनीकी व ऐतिहासिक जानकारियां प्राप्त की। इस अवसर पर भारत कला भवन के उप निदेशक डॉ0 निशांत ने डॉ0 शैलेन्द्र सिंह और डॉ0 नित्यानन्द तिवारी, छात्र सलाहकार को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

   

सम्बंधित खबर