भीड़ में गंगा घाटों पर टप्पेबाजी करने वाले एक और गैंग को पौड़ी पुलिस ने किया बेनकाब
- DSS Admin
- May 29, 2026
पौड़ी गढ़वाल, 29 मई (हि.स.)। लक्ष्मणझूला में भीड़ में गंगा घाटों पर टप्पेबाजी करने वाले एक आरोपियों से चोरी का माल बरामद करने के साथ ही 24 घंटे के भीतर 3 टप्पेबाजों को धर दबोचा है।
एसएसपी पौड़ी सर्वेश पंवार ने बताया कि बीती 27 मई को नरेश कुमार वर्मा, निवासी- दिल्ली द्वारा कोतवाली लक्ष्मणझूला पर शिकायती पत्र दिया कि गीता भवन के पास गंगा घाट पर स्नान करते समय किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हमारा बैग चोरी कर लिया। जिसमें करीब 15 हजार नगदी, आई फोन, कीमती घड़ी तथा अन्य महत्वपूर्ण कागजात थे।
पीड़ित की शिकायत पर तत्काल कोतवाली लक्ष्मणझूला में मुकदमा दर्ज कर टीम बनाते हुए जांच शुरू की गई। टीम ने घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की गहन जांच, स्थानीय स्तर पर सूचना संकलन, लगातार सुरागरसी-पतारसी की कार्रवाई की गई। लगातार निगरानी, सघन चेकिंग, तलाशी, टीमवर्क के चलते इस चोरी, टप्पेबाजी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी परेश अमरसिंह शालुंके, विनोद प्रदीप शालुंके, विक्रान्त अनिल परमाल निवासी- अहमदनगर महाराष्ट्र के रूप में हुई।
पुलिस टीम ने सभी आरोपियों को बाईपास तिराह लक्ष्मणझूला से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किये गये माल की बरामदी की। बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के साथ ही उनके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रकाश पोखरियाल, हेड कानि विनोद दिलवाल, सुमन, लक्ष्मण सिंह, सूरज भानू शामिल रहे।

