दिव्यांग किसी पर बोझ नहीं, समाज की शक्ति हैं : बत्रा

हरिद्वार, 19 जून (हि.स.)। भारत सरकार की राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत शुक्रवार को डीडीआरसी (जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र), उप जिला चिकित्सालय रुड़की में निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण समारोह का आयोजन किया गया।

भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को), कानपुर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी और अन्य सहायक उपकरण निःशुल्क वितरित किए गए। इन उपकरणों का उद्देश्य लाभार्थियों को आत्मनिर्भर बनाना और उनके दैनिक जीवन को अधिक सुगम बनाना है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिक समाज की महत्वपूर्ण धरोहर हैं तथा उनके जीवन को सरल और सम्मानजनक बनाने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लाभार्थी, चिकित्सक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। लाभार्थियों ने सहायक उपकरण प्राप्त कर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सरकार और एलिम्को का आभार जताया।

   

सम्बंधित खबर