शादी का झांसा देकर भतीजी से किया दुष्कर्म

जालौन, 15 अप्रैल (हि.स.)। कदाैरा थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी 17 की भतीजी से दुष्कर्म किया है। किशाेरी के गर्भवती हाेने पर परिजनाें काे जानकारी हुई ताे आराेपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

थानाध्यक्ष प्रभात कुमार ने बताया कि इलाके में रहने वाली एक महिला ने तहरीर दी। उसने बताया कि आरोपित दीपक उनकी बेटी का चाचा लगता था। उसने शादी का झांसा देकर अपनी भतीजी का एक साल तक शारीरिक शोषण किया। जब उनकी बेटी गर्भवती हुई तो इस बात का पता चलने पर घरवालों ने आरोपित के परिवार से सम्पर्क किया। परिवार से बात की गई तो उन्होंने कोई जवाबदेही नहीं ली। इसके बाद आरोपित गांव से फरार हो गया। बाद में पता चला कि वह अपने मामा के यहां रह रहा है। जब शादी के लिए कहा गया तो उसने साफ मना कर दिया। वह अपनी बेटी को न्याय दिलाना चाहती है। थानाध्यक्ष प्रभात कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मंगलवार को मामला दर्ज कर आरोपित की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / विशाल कुमार वर्मा

   

सम्बंधित खबर