केन्द्रीय मंत्री जयंत चौधरी 30 अक्टूबर को आएंगे बस्ती

लखनऊ, 28 अक्टूबर (हि.स.)। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय मंत्री जयंत चौधरी 30 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद के दौरे पर आएंगे। यहां वह एक इंटर कॉलेज में जनसभा को संबोधित करेंगे।

उत्तर प्रदेश रालोद के प्रदेश मीडिया प्रभारी मयंक त्रिवेदी ने मंगलवार को बताया कि पार्टी अध्यक्ष एवं केन्द्र में कौशल विकास और उद्यमिता विभाग मंत्री जयंत चौधरी दो दिन बाद 30 अक्टूबर को प्रदेश के बस्ती जिला के दौरे पर आ रहे हैं।

केन्द्रीय मंत्री दिल्ली से विमान द्वारा पहले सुबह 9:40 बजे प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट आएंगे। यहां पर उनका पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता स्वागत करेंगे। इसके बाद वह अयोध्या से सड़क मार्ग से बस्ती के लिए रवाना होंगे।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि लगभग 11 बजे केन्द्रीय मंत्री बस्ती में वॉल्टरगंज स्थित देशराज नारंग दयानंद इंटर कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगे और जनसभा को भी संबोधित करेंगे। कार्यक्रम समापन के बाद दोपहर लगभग 1:15 बजे पार्टी अध्यक्ष जयंत चौधरी का काफिला सड़क मार्ग से गोरखपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएगा। जहां से वह 4:40 बजे विमान से दिल्ली के लिए निकल जाएंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मोहित वर्मा

   

सम्बंधित खबर