अज्ञात महिला का शव खेत में मिला, जांच में जुटी पुलिस

लखनऊ, 27 सितम्बर (हि.स.)। इंटौजा थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक महिला का शव खेत में मिला है। मृतका की पहचान न होने पर पुलिस अज्ञात में पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम भेजकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

अपर पुलिस उपायुक्त उत्तरी ने जानकारी देते हुए बताया कि इंटौजा थाना पुलिस को सूचना मिली कि ​अकड़रिया खुर्द गांव के चन्ने के खेत में महिला की लाश मिली है। सूचना पर थाना प्रभारी फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गये। शव को कब्जे में लेकर मृतका की पहचान का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।

उन्होंने बताया कि शव कुछ दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। शरीर पर चोटों के निशान पाये गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की सही जानकारी हो सकेगी। लिहाजा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आसपास के सभी थानों में फोटो भेजकर मृतका की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक वरुण

   

सम्बंधित खबर