टेनिस : उप्र के गोविंद ने बिहार के अभिषेक को दी मात, हरियाणा के उदित ने तमिलनाडु के गगन को हराया

लखनऊ, 14 अक्टूबर

(हि.स.)। एसबीआई मेन्स एक लाख इनामी टेनिस टूर्नामेंट में सोमवार को ड्रा फस्ट राउंड

के 18 मैच खेले गये। इन मैचों में खिलाड़ियों ने खूब उत्साह दिखाया। उन्नाद टेनिस एकेडमी

में चल रहे मुकाबले में उप्र के गोविंद मौर्या ने बिहार के अभिषेक सिंह को सीधे मुकाबले

में 6-2, 6-3 से मात दे दी।

खिलाड़ियों का उत्साह

बढ़ाने के लिए दर्शक भी बीच-बीच में तालियां बजाते रहे। दूसरे मुकाबले में उप्र के यश

वर्मा ने बिहार के सुधीर सिंह को 6-0, 6-0 हरा दिया। वहीं उप्र के सौरभ कुमार सिंह

ने उप्र के फैजल किदवई को 6-1, 6-0 से हराया। महाराष्ट्र के प्रणव गाडगिल ने उप्र गुलबिर

तोमर को 6-2, 6-1को, हरियाणा के प्रथम वरियता प्राप्त उदित कम्बोज ने तमिलनाडु के गगन

विमल को 6-7, 6-0, 6-0 से हरा दिया। तमिलनाडु के सिद्धार्थ माधव ने हिमाचल प्रदेश के

अर्नव कपूर को 6-4, 6-2 से मात दी।

वहीं हरियाणा के सावन

मलिक ने निशिथ नवीन को 6-2, 7-5 से, महाराष्ट्र के राज जितेन्द्र ने तेलंगाना के दर्श

अग्रवाल को 6-2, 7-6 से हरा दिया। महाराष्ट्र के तनिष्क जाधव ने तेलंगाना के हर्ष को

2-6, 6-2, 6-3 से, झारखंड के देव सिंहा ने उप्र के मेहर सिंह खोसला को 6-3, 6-3 से,

कर्नाटक के विशाल गौतम ने पंजाब के आदित्य को 6-2, 6-2 से हरा दिया। उप्र के आनंद गुप्ता

ने उप्र के वरूण सिंह को 6-0, 6-2 से, हरियाणा के गजराज संगवानी ने उप्र के पांचवीं

वरियता प्राप्त अनिरुद्ध मुखर्जी को 6-2, 6-0 से हरा दिया। झारखंड के द्वितीय वरियता

प्राप्त एकलव्य सिंह ने पंजाब के राहुल यादव को 6-2, 6-4 से हरा दिया।

हिन्दुस्थान समाचार / उपेन्द्र नाथ राय

   

सम्बंधित खबर