उत्तर प्रदेश बना देश का ग्रोथ इंजन : मंत्री नितिन अग्रवाल

उत्तर प्रदेश बना देश का ग्रोथ इंजनः- मंत्री नितिन अग्रवाल सरकार की योजनाएं धरातल तक पहुँचीः- जिला पंचायत अध्यक्ष

हरदोेई, 27 मार्च(हि.स.)। प्रदेश सरकार के सेवा सुरक्षा एवं सुशासन के 8 वर्ष पूरे होने के अवसर पर रसखान प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम के तीसरे दिन गुरुवार को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल प्रदर्शनी में लगे हुए विभिन्न विभागों के स्टालों का अवलोकन किया। विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र व टूल किट प्रदान किए। अपने संबोधन में नितिन अग्रवाल ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार ने जनहित में बहुत से कदम उठाए हैं। प्रदेश की अर्थव्यवस्था में लगातार सुधार हुआ है।उन्होंने कहा कि जो प्रदेश पहले क्राइम कैपिटल माना जाता था, उसे अब देश का ग्रोथ इंजन माना जा रहा है। सरकार हर गरीब को मकान देने का कार्य कर रही। घर-घर शौचालय बने हैं। कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है। उत्तर प्रदेश अब देश में सबसे अधिक एयरपोर्ट वाला प्रदेश बन गया है। सड़कों का जाल बिछा है। प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश हुआ है। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पीके वर्मा ने कहा कि सरकार की शिक्षा व स्वास्थ्य से सम्बंधित योजनाएं धरातल पर दिखती हैं। सरकार ने सभी वर्गों के लिए कार्य किया है। मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों ने उत्कर्ष के 8 वर्ष नामक पुस्तिका का विमोचन किया।

हिन्दुस्थान समाचार / अंबरीश कुमार सक्सेना

   

सम्बंधित खबर