मानसून से पहले दुरुस्त होंगी हल्द्वानी की सड़कें: वर्मा

हल्द्वानी , 19 मई (हि.स.)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दूरदर्शिता के अनुरूप हल्द्वानी महानगर के विकास कार्यों को गति देने के लिए एक अहम समीक्षा कार्यदाई संस्थाओं के साथ बैठक संपन्न हुई।

शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा के निर्देशों पर आयोजित इस बैठक में उत्तराखंड अर्बन सेक्टर डेवलपमेंट एजेंसी (यूयूएसडीए) और अन्य कार्यदाई संस्थाओं के अधिकारी मौजूद रहे।बैठक में दर्जा राज्यमंत्री नवीन वर्मा ने महानगर में सीवर लाइन और पेयजल लाइन बिछाने के बाद चल रहे सड़क निर्माण कार्यों की गहन समीक्षा की। दर्जा राज्यमंत्री ने विकास कार्यों में लगी चारों कार्यदाई संस्थाओं के अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि आगामी मानसून सीजन से पहले सभी निर्माणाधीन सड़कों का कार्य हर हाल में पूरा कर लिया जाए।उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी, ताकि बरसात के दौरान स्थानीय जनता को किसी भी तरह की जलभराव या आवागमन संबंधी परेशानी का सामना न करना पड़े।

अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा के भीतर काम मुकम्मल करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।साथ ही तीन पानी से काठगोदाम तक निर्माणाधीन हाई-वे में तीन पानी से नवीन मंडी तक तथा निर्मला स्कूल से नरिमन चौराहे तक का काम प्राथमिकता के आधार पर जल्दी पूरा करें।नवीन वर्मा ने कहा कि हमें रोडवेज बस स्टैंड को अस्थाई रूप से ट्रान्सपोर्ट नगर स्विफ्ट करना होगा तभी नमो भवन का कार्य प्रारंभ हो पायेगा।उन्होंने नगर प्रशासन से कहा कि वे बरसात से पहले नालियों की सफाई पूरी करवा लें। बरसात में टेड़ी पुलिया व तिकोनिया चौराहे पर अत्यधिक पानी का बहाव रहता है इन जगहों पर नालियों को पूरी तरह साफ कराने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि तिकोनिया से नगर निगम तक नाली बंद हो गई है उसे जल्द साफ करने की जरूरत है।

   

सम्बंधित खबर