विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओ ने वेलेंटाइन डे का जताया विरोध
- Admin Admin
- Feb 14, 2025

पूर्वी चंपारण,14 फ़रवरी (हि.स.)।विहिप बजरंगदल के कार्यकर्ताओ ने शुक्रवार की सुबह पुलवामा मे शहीद वीर जवानो की पुण्य तिथि पर श्रद्धांजली अर्पित करने के बाद वेलेंटाइन डे के विरोध मे गांधी स्मारक के मुख्य द्वार पर वेलेंटाइन डे का कार्ड जलाकर वेलेंटाइन डे का विरोध जताया।साथ ही शहर के विभिन्न होटलो,पार्को मे प्रेमी प्रेमिकाओ का जम कर खबर लिया।
कार्यक्रम का नेतृत्व बजरंगदल के जिला सह संयोजक उद्धेश्य गुप्ता सेवा प्रमुख हेमन्त कुमार जितेन्द्र कुशवाहा कर रहे थे वंही शहर मे विरोध मार्च का नेतृत्व आनन्द प्रकाश और अंकित कुमार कर रहे थे। मौके पर विहिप के बिहार झारखंड के विधि प्रकोष्ठ प्रमुख अशोक श्रीवास्तव अधिवक्ता ने बताया कि वेलेंटाइन डे पश्चिमी सभ्यता की देन है जिसका भारत मे कोई स्थान नही है यह दिन अपसंस्कृति डे है,उन्होने कहा कि हम प्रेम के विरोधी नही है हम वेलेंटाइन डे के नाम पर पार्को और होटलो मे अश्लीलता फैलाने वालो के विरोधी है राम सिया के देश मे वेलेंटाइन डे का कोई औचित्य नही है, प्रेम तो एक एहसास है,प्रेम राधा कृष्ण माता पिता जैसा होना चाहिए।इन्होने कहा कि भारतीय युवा को देश के लिए शहीद नही दिखाई देते है और वेलेंटाइन डे पर एक सप्ताह तक चल रहे ड्रामा दिखाई देता है इस दिन मातृ पितृ दिवस मनाना चाहिए।
कार्यक्रम मे मुख्य रूप से शेखर पांडेय अर्जुन मिश्रा शुभम श्रीवास्तव उतम श्रीवास्तव अवनीश कुमार चन्दन कुमार आयुष कुमार इत्यादि अनेक कार्यकर्ता शामिल थे।इस दौरान बजरंग दल कार्यकर्ताओ ने पार्को और होटलो मे मिल रहे प्रेमी प्रेमिकाओ को समझा बुझाकर घर वापस किया और दुबारा नही आने की चेतावनी दिया।
हिन्दुस्थान समाचार / आनंद कुमार