विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल ने गर्मी में गोवंश के लिए जल पात्र रखवाए
- DSS Admin
- May 09, 2026
मुरादाबाद, 09 मई (हि.स.)। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के पदाधिकारियों ने शनिवार को लाइनपार में गोवंश को पानी पीने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर पूजा पाठ करने के बाद जलपात्र रखवाए गए। मुख्य अतिथि के रुप में पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रणविजय सिंह द्वारा पूजा-अर्चना कर जल पात्र का शुभारंभ किया गया। उन्होंने कहा कि जल सेवा सबसे बड़ी सेवा होती है।
विहिप प्रांत धर्म यात्रा प्रमुख गौरव भटनागर ने बताया कि गर्मी के सीजन में पानी पीने के लिए गोवंश इधर-उधर भटकते रहते हैं। इसीलिए महानगर में अनेक स्थानों पर जलपात्र रखवाए जाएंगे, जिससे पशुओं को आसानी से पीने के लिए जल मिल सके।
इस दौरान गौ सेवक सुधाशु मौर्य, अविनाश गुप्ता, डूडू सैनी, अभिनव भटनागर, नवनीत शर्मा, दिनेश प्रजापति, सुनील, मोहित, राजीव, हिमांशु, आर्यन, प्रिंस, प्रियांशु, लक्ष्य, रितिक, सत्यम आदि मौजूद थे।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

