हिन्दू महिला को परेशान करने के आरोप में मुस्लिम युवक की सरेआम पिटाई, वीडियो वायरल
- DSS Admin
- May 23, 2026
सूरत, 23 मई (हि.स.)। जिले के अलथाण इलाके में एक युवक की सार्वजनिक रूप से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में हिंदू संगठन से जुड़े कुछ कार्यकर्ता दूसरे समुदाय के एक युवक के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। युवक पर एक महिला को परेशान करने और धमकाने का आरोप है।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि युवक को सड़क पर गिराकर पीटा गया। इस दौरान एक कार्यकर्ता ने युवक के गले पर पैर रख दिया, जबकि अन्य लोग उसके बाल खींचते और थप्पड़-घूंसे मारते नजर आए। घटना के दौरान मौके पर भारी हंगामा भी हुआ।
घटना की जानकारी मिलते ही अल्थाण पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। हालांकि पुलिस की मौजूदगी में भी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी बहस हुई। बाद में पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया।
हिंदू संगठन के नेता देवी प्रसाद दुबे ने दावा किया कि युवक काफी समय से एक विधवा हिन्दू महिला को परेशान कर रहा था और उसे धमकियां दे रहा था। संगठन का आरोप है कि कुछ दिन पहले युवक ने महिला के साथ मारपीट भी की थी, जिससे उसका हाथ घायल हो गया था। संगठन के अनुसार, महिला डर के कारण औपचारिक शिकायत दर्ज कराने से बच रही थी।
दूसरी ओर, अलथाण पुलिस स्टेशन के प्रभारी पीआई चिराग निनामा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में युवक और महिला के बीच पहले से परिचय और व्यक्तिगत संबंध होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस दोनों पक्षों को थाने लेकर गई थी, लेकिन बाद में आपसी समझौता हो जाने के कारण कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई।
---------------

