केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने नवान्न में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से की मुलाकात
- DSS Admin
- Jun 18, 2026
कोलकाता, 18 जून (हि.स.)। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने गुरुवार को नवान्न में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच राज्य में पेयजल आपूर्ति और जल अवसंरचना से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा की गई। विशेष रूप से दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने, जलापूर्ति प्रणालियों के आधुनिकीकरण तथा पेयजल सेवाओं को अधिक प्रभावी और सुदृढ़ बनाने के उपायों पर विचार-विमर्श हुआ।
इसके अलावा केंद्र और राज्य सरकार के बीच जल संसाधन एवं पेयजल परियोजनाओं के बेहतर समन्वय को लेकर भी चर्चा की गई। दोनों पक्षों ने जलापूर्ति से संबंधित विकास कार्यों को गति देने तथा आम लोगों तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए सहयोगात्मक प्रयासों पर जोर दिया।
बैठक को राज्य में जलापूर्ति व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा जल जीवन मिशन के लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। -------------------

