दाे किलो चरस के साथ महिला गिरफ्तार

मुरादाबाद, 15 जून (हि.स.)। मुरादाबाद महानगर के थाना मूंढापांडे पुलिस ने थाना क्षेत्र के दलपतपुर में सोमवार की शाम एक महिला को दाे किलो चरस के साथ गिरफ्तार कर लिया। चिकित्सीय परीक्षण के बाद पकड़ी गई आरोपित महिला को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जिला कारागार भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक नगर कुंवर रणविजय सिंह ने बताया कि थाना महिला पुलिस ने दलपतपुर साप्ताहिक बाजार की तरफ जाने वाले रास्ते पर चरस लेकर जा रही महिला को धर दबोचा। पकड़ी गई महिला दलपतपुर की रहने वाली दिलवरी जुनैद पत्नी मोहम्मद जुनैद ने बताया कि वह इस चरस को साप्ताहिक बाजार में बेचती है। आरोपित महिला को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जिला कारागार भेज दिया गया।

   

सम्बंधित खबर