कठुआ में शहीद सतपाल सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित

Tributes paid to martyr Satpal Singh on his first death anniversary in Kathua


कठुआ, 03 जून । जिले के वीर सपूत शहीद नायब सूबेदार सतपाल सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर बुधवार को कठुआ में भावपूर्ण श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परिवारजनों, पूर्व सैनिकों, जनप्रतिनिधियों तथा विभिन्न वर्गों के लोगों ने एकत्रित होकर शहीद को नमन किया।

ज्ञात हो कि नायब सूबेदार सतपाल सिंह जो जम्मू-कश्मीर राइफल्स की 23वीं बटालियन में तैनात थे ने 3 जून 2025 को अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में भारत-चीन सीमा पर देश की रक्षा करते हुए वीरगति प्राप्त की थी। कार्यक्रम में विधायक कठुआ डॉ. भारत भूषण, शहीद के परिजन, पूर्व सेना अधिकारी एवं जवान, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षक, विद्यार्थी तथा स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और देशभक्ति को याद किया। इस अवसर पर स्कूली विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और देशभक्ति के नारे लगाकर शहीद के प्रति अपना सम्मान प्रकट किया।

विधायक डॉ. भारत भूषण ने अपने संबोधन में कहा कि देश के वीर शहीदों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे शहीदों के जीवन से प्रेरणा लें और राष्ट्र सेवा के लिए सदैव तत्पर रहें। उन्होंने कहा कि शहीद दिवस का आयोजन न केवल श्रद्धांजलि अर्पित करने का अवसर है बल्कि यह देशभक्ति की भावना को और सुदृढ़ करने का भी माध्यम है। इस मौके पर कैप्टन पवन कुमार शर्मा, कैप्टन महात्मा सिंह, कैप्टन सूरज सिंह, कैप्टन प्रेम सिंह, कैप्टन नसीब सिंह, कैप्टन जगदीश सिंह, समाजसेवी अशोक शर्मा, सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। समारोह का समापन शहीद के प्रति दो मिनट का मौन रखकर किया गया।

---------------

   

सम्बंधित खबर