पंखे में करंट उतरने से सफाई कर्मचारी की मौत

देवरिया, 29 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में भाटपार रानी थाना क्षेत्र में सोमवार को फराटा पंखे में करंट उतरने से एक सफाई कर्मचारी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव काे कब्जे में लेकर पाेस्टमार्टम भेजते हुए कार्रवाई की।

सीओ मनोज कुमार ने बताया कि थाना भाटपार रानी जैतपुरा (नैतात) क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लाखोपार में रहने वाले अवधेश प्रसाद (53) क्षेत्र में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि घर में बिजली आपूर्ति शुरू होने के दौरान फराटा पंखे में अचानक करंट उतर आया और उसकी चपेट में आकर अवधेश प्रसाद की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही भाटपार रानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और माैके का निरीक्षण किया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि पंखे में करंट किस कारण उतरा।

-------------

   

सम्बंधित खबर